-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

भरे बाजार में हुई एक बार फिर से चाकू बाजी की घटना

भरे बाजार में हुई एक बार फिर से चाकू बाजी की घटना

पुरानी बदले की रंजिश में हुई चाकूबाजी की घटना, पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जाएगा रिमांड पर, पुलिस कर रही है आगे कार्रवाही 


पेंड्रा। जिले में भीड़ भाड़ वाले अमरकंटक चौक मंगली बाज़ार इलाके में एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जिसमे सायकल से घर जा रहे दाबेली दुकान संचालक के ऊपर पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की गई।। घटना में युवक को गम्भीर चोट आई है जिसे तत्काल स्थानीय लोगो की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। फिलहाल पुलिस मामले में हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही किये जाने की बात कह रही है।।

दरअसल पूरा मामला बीते 24 नवंबर के है जब गौरेला के कमानिया गेट के पास दाबेली का दुकान लगाने वाले गिरधारी सोनी और लवकुश सोनी दोनो भइयो का दाबेली खाने और पैसा न देने को लेकर उनका विवाद गौरेला के ही रहने वाले कान्हा नामदेव से हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि गिरधारी और लवकुश सोनी दोनो भाइयों ने मिलकर कान्हा नामदेव पर चाकू से हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने भी दोनो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसके बाद गिरधारी और लवकुश दोनो भाई जमानत पर जेल से छूट गए इसके बाद कान्हा नामदेव लगातार दोनो भइयो से रंजिश रखता था और आज शाम गौरेला के भीड़भाड़ वाले अमरकंटक चौक मंगली बाजार के पास सायकल से घर की ओर जा रहे गिरधारी सोनी पर कान्हा नामदेव ने हमला कर दिया और गिरधारी के आंखों में अपनी उंगली घुसा दी जिससे गिरधारी वही बैठ गया और आसपास के लोग बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। पर कुछ ही देर के बाद कान्हा नामदेव चाकू लेकर वहां पहुचा और गिरधारी सोनी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना आसपास के लोग फिर दोनो की लड़ाई छुड़ाए और गम्भीर हालत में गिरधारी सोनी को अस्पताल भेजा और कान्हा नामदेव को पुलिस के हवाले किया है। वहीं गिरधारी सोनी की हालत खतरे के बाहर है। वही मौके पर पहुचे पुलिस अधिकारियों की मानें तो आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते चाकुओ से हमला किया है मामले में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा। वही बीते 7 माह में यह तीसरी चाकू बाजी की घटना गौरेला थाना क्षेत्र में हुई है जिससे लोगो मे खासी नाराजगी भी है।।

1.  ओम चंदेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक।।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि यह पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के अमरकंटक चौक का है जहां पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना हुई है। जिसमें कान्हा नामदेव के ऊपर चाकू बाजी की घटना हुई है उसका जो आरोपी गिरधारी सोनी था जो 8 से 15 दिनों पूर्व जेल से जमानत पर छूट कर आया हुआ था उसी पुरानी रंजिशवस जो कान्हा नामदेव है जोकि जेल से छुटकर आए गिरधारी के ऊपर हमला कर दिया। जिसमें गिरधारी के ऊपर दो से तीन चोटे आई है। लेकिन जान को कोई खतरा नहीं है। लेकिन फिर भी इसमें जानलेवा हमले के तहत हमने मामला दर्ज करके आरोपी कान्हा नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। जहां उसे रिमांड पर भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.