__________________
दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी ऑटो पलटी... एक की हुई मौत
बीते सोमवार को गौरेला थाना क्षेत्र के डाहीबहरा सरईपानी गांव के तीन लोग ऑटो में सवार होकर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे ।
तभी मध्य प्रदेश की सीमावर्ती गांव लहसुना के पास उनकी ऑटो पलट गई जिससे ऑटो में बैठी फूंदरी बाई बैगा की मौके पर ही मौत हो गई ।
वहीं,घायल श्यामकली बैगा और फूलचंद बैगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है ।
बताया जा रहा है कि ऑटो चालक अत्यधिक शराब के नशे में ऑटो चला रहा था जिसके कारण यह दुर्घटना घटी ।
