-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

आज प्राथमिक विद्यालय पचरा में दान उत्सव मनाया गया

बिलासपुर,रतनपुर-आज दिनांक 21 /12 /2024 को प्राथमिक विद्यालय पचरा में दान उत्सव का दिन रहा । मातृ- पितृ सेवा संस्थान बिलासपुर के संचालक  श्री रवि गुप्ता जी के द्वारा प्राथमिक विद्यालय पचरा में कक्षा एक से पांचवी तक पढ़ने  समस्त बच्चों को गर्म कपड़े( स्वेटर) और रसोईया को कंबल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नवनीत तंबोली , संकुल समन्वयक श्री अमृतलाल आर्मो, कन्या बेलगहना संकुल समन्वयक श्री प्रदीप चांडक ,श्री विजय गुप्ता, श्री अमित अग्रवाल, श्री शैलेश गुप्ता की उपस्थिति में वितरण किया गया। प्राथमिक विद्यालय में उपस्थित प्रधान पाठक श्री अजय कुमार कोसले सहायक शिक्षक श्री मनहरण लाल यादव और शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रपाल यादव और सदस्यों की भी उपस्थित रही ।गरम कपड़ा प्रकार सभी बच्चे खुशी से झूम उठे।
सभी बच्चों के द्वारा श्री रवि गुप्ता जी को हृदय से आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.