--------------------------
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर आयोजित
अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम बरौर में 7 से 13 दिसंबर तक सात दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रत्येक दिवस अलग-अलग कार्य जैसे परिसर की साथ सफाई, ग्राम में सार्वजनिक स्थल की सफाई, सोखता गड्ढा का निर्माण, मिट्टी से समतलीकरण, सार्वजनिक मंदिर के सफाई एवं पुताई, कटीले झाड़ियां के सफाई, बाजार में स्वयं सेवक द्वारा मतदाता जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान हेतु नुक्कड़ नाटक एवं नारा लेखन आदि कार्य किया गया। सभी स्वयंसेवक मिलकर ग्राम वासियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, साइबर अपराध, मतदाता जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान आदि विषयों पर ग्राम वासियों को जागरूक किए। बौद्धिक परिचर्चा में मुख्य अतिथि एवं अतिथिगणों की उपस्थिति रही जिसके अंतर्गत, उन्नत कृषि, डाक विभाग की योजनाएं,साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, जन मन योजनाएं, डिजिटल इंडिया, वन्य जीव संरक्षण, विकसित भारत के लिए युवा आदि विषयो पर परिचर्चा आयोजित किया गया।
शिविर समापन के पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण जनों की विशाल उपस्थिति रही। स्वयं सेवकों के मार्गदर्शक अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर रासेयो के समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा से ने स्वयंसेवकों के कार्यों की बहुत प्रशंसा किए। शिविर के आयोजन में ग्रामवासियों,स्कूल परिवार और ग्राम प्रमुख जवाहर लाल सरपंच का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। यह शिविर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी उत्तम कुमार चंद्राकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
