-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सक्षम बिलासपुर द्वारा प्रकृति परीक्षण

सक्षम बिलासपुर द्वारा प्रकृति परीक्षण
भारत सरकार की आयुष मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत दिव्यंग सेवा केंद्र आरोग्य हॉस्पिटल में प्रकृति परीक्षण किया जा रहा है जिसका उद्देश्य शरीर में किस चीज की कमी है उसकी जानकारी लेकर उचित खानपान एवं प्राकृतिक रक्षा प्रणालियों द्वारा शरीर को स्वस्थ रखना है और स्वस्थ भारत बनाना है। इस कड़ी में डॉक्टर रश्मि जीतपुरे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी लखराम के नेतृत्व में पांच डॉक्टरों की टीम द्वारा सक्षम के सभी सदस्यों तथा आरोग्य हॉस्पिटल के कर्मचारियों का प्रकृति परीक्षण किया गया एवं उन्हें उचित मार्गदर्शन देते हुए डिजिटल प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। समय-समय पर आयुष मंत्रालय द्वारा खान-पांच संबंधित एवं स्वस्थ रहने हेतु मैसेज जारी किया जाएगा जो उनके मोबाइल ऐप में आ जाएगा जिससे अपने सेहत को मौसम के हिसाब से स्वस्थ रखने में मदद मिलेगा। इस कार्यक्रम में सक्षम के श्री अनूप पांडे, श्री निर्मल कुमार घोष, श्रीमती अंजलि चावड़ा, श्रीमती शेफाली घोष, श्री मदन मोहन गुल्ला, श्रीमती रेखा , श्री राजेश पांडे, पूनम पांडे, अलका चौहान, आरती दांडेकर, संध्या चतुर्वेदी,मंजू यादव, सुरेखा, शिवचरण यादव, आरोग्य हॉस्पिटल के मैनेजर श्री विष्णु जी एवं उनके कुछ स्टाफ और पांच डॉक्टरों की टीम डॉक्टर रश्मि जीतपूरे, डॉ निशांत कौशिक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी मस्तूरी, डॉ कोमल सिंह डोटे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ विश्वनाथ पटेल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं उनके स्टाफ द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.