-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

NSS के तहत नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन

NSS के तहत नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन
 बिलासपुर -28 नवंबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय  में एन एस एस के तहत नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमें मुख्य अतिथि महिला थाना  टी.आई. भारती मरकाम एवं स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन फाउंडर एंड प्रेसिडेंट  नीरू बिष्ट रहीं। कार्यक्रम का संयोजन एन.एस.एस. प्रभारी एल. के. गवेल  ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य यू. के. श्रीवास्तव ने किया।उन्होंने कहा की नशा को आप किस तरह से इस्तेमाल करते हैं क्योंकि नशा या तो अच्छी चीज़ों का होता है या तो बुरी.. ये व्यक्तिगत है कि आप किस तरह के नशे का चयन करते हैं.. पढ़ाई का या फिर ड्रग का।जैसे आजकल के युवा मोबाइल के बहुत आदि हो चुके हैं जिसमें आप बुरी चीजों को ध्यान में रखकर मोबाइल का निरंतर उपयोग करते हैं। जबकि मोबाइल से आप ज्ञान के अथाह सागर को प्राप्त कर सकते हैं। अगर घर में कोई नशे का आदि है तो उनके नशे से चिढ़ना है न की उनका अनुसरण करना है।नशा आधुनिकता का मापदंड नहीं है। मुख्य अतिथि मरकाम ने कहा की नशा क्या है,समाज में नशा दो प्रकार की होती है अच्छा और बुरा।अति सर्वत्र वर्ज्यते  सूत्र वाक्य के माध्यम से नशा किसी भी चीज की अति सही नहीं है नशा से हमेशा ही हानि होती है, इससे नुकसान हमेशा ही भुगतना पड़ता है। उन्होंने छात्रों से अनुरोध किया की उन्हें पढ़ाई का नशा होना चाहिए जिसे वो बेहतर करियर बना सके।उन्होंने स्त्रियों से सम्बंधित होने वाले अपराध के बारे में भी जानकारी दी जिसके लिए छात्रों को अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया। स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष नीरू बिष्ट ने कहा की नशे का सेवन व्यक्ति को पूरी तरह से बर्बाद कर देता है ।उन्होंने बताया की उनका एनजीओ बच्चों के विकास पर काम करती है जिससे बच्चे बुरी संगति से दूर रहें। बिलासपुर एस.पी. ने चेतना कार्यक्रम की शुरुवात की जो नशे के लिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।इन्होंने भी छात्रों से अपील की कि वो नशे से दूर रहें और लोगों को भी प्रेरित करें कि वो एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं।कार्यक्रम में डॉ. प्रेमलता वर्मा, ज्योति यादव, डॉ.नम्रता काठले,सृष्टि शर्मा, डॉ.श्वेता श्रीवास, कृतिका साहू,योगेश पटेल,सिद्धान्त शर्मा, दिव्यांश,अदिति सैनी,डॉ.अविनाश ठाकुर, स्टाफ एवं योगेश साहू, देवेश शर्मा, रागिनी कैवर्त,नीति राजपूत,श्रद्धा खटर्जी अन्य छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन छात्रा हिमांशी साहू एवं योगेश साहू ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.