-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जिला स्तरीय हिट एंड रन कमेटी की बैठक आयोजित

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
_______________
जिला स्तरीय हिट एंड रन कमेटी की बैठक आयोजित

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में टक्कर मार कर भागना मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना (जिला स्तरीय हिट एंड रन समिति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक में योजना के तहत पीड़ित व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया, प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया, घायलों के उपचार, दावा निपटान और योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिले में 18 प्रकरणों में दुर्घटनाकारित वाहनों का पता चला है। इन प्रकरणों में 15 मृतक एवं 26 घायलों की संख्या दर्ज है। दावा जांच अधिकारी पेण्ड्रारोड को भेजे गए 14 प्रकरणों में से 8 प्रकरण दावा आपत्ति योग्य नहीं पाए जाने के कारण निराकृत-नस्तीबद्ध किया गया है। शेष 4 प्रकरणों में मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि 2 प्रकरण विवेचनाधीन है। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों से पीड़ित व्यक्तियों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए अविलंब कार्रवाई करने कहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.