_______________
छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर के मार्गदर्शन में भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का का किया गया आयोजन
पेंड्रा अमरपुर। छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर श्रीमती नीता यादव के मार्गदर्शन में भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति पेण्ड्रारोड के द्वारा किया गया था। इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पेण्ड्रारोड एवं तालुका विधिक सेवा समिति पेण्ड्रारोड की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल, मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती एकता अग्रवाल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री सीमा जगदल्ला के द्वारा पी.एम. सेजेस हिन्दी माध्यम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में विधिक साक्षरता शिविर में बचों को संबोधित किया गया था। इसमें स्कूल के समस्त विद्यार्थियों को संविधान से संबंधित जानकारी, मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य, विधिक सेवा प्राधिकरण का हेल्प लाइन नंबर-15100 की क्षतिपूर्ति, साक्षी सुरक्षा एवं अन्य कानूनी सेवाओं से संबंधित जानकारी दी गई थी। वहीं श्रीमती ज्योति अग्रवाल के द्वारा बच्चों को मौलिक अधिकार के साथ-साथ अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने के संबंध में बताया गया था। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों के द्वारा संविधान एवं कानून से संबंधित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया था। वहीं,विद्यालयीन छात्राओं के मध्य भारतीय संविधान के विषय पर चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। साथ ही बच्चों के द्वारा संविधान दिवस पर सभी प्रतियोगिताओं में सहभागिता दी गई। वहीं उपस्थित समस्त न्यायाधीशगण द्वारा समस्त बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे शुभकामनाएं दी। वहीं ,इस अवसर पर प्रमुख रूप से पैरालीगल वालिंटियर कुमारी लीलावती राठौर, अनिल कुमार रैदास एवं विद्यालय के प्राचार्य वी. एक्का, सांस्कृतिक प्रभारी कीर्ती वैश्य, प्रधान पाठक नमिता थूल. शिक्षक अंकिता कठोतिय एवं समस्त अध्यापकगण मौजूद थे ।
