-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कार्यकर्ता /सहायिका सम्मान समारोह व ईसीसीई गतिविधि कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कार्यकर्ता /सहायिका सम्मान समारोह व ईसीसीई गतिविधि कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

पेंड्रा अमरपुर। जिले में संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अमित सिन्हा के मार्गदर्शन में एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मरवाही के द्वारा सद्‌भावना भवन मरवाही में कार्यकर्ता /सहायिका सम्मान समारोह तथा ईसीसीई गतिविधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें इस कार्यक्रम में किशन सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य आयुष मिश्रा की अतिथि में रखा गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशन ठाकुर ने कार्यकर्ता / सहायिका के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हे भविष्य में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ को जन समुदाय तक पहुंचाने की बात कही गई थी। तो वहीं जनपद सदस्य आयुष मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओ/सहायिकाओं के द्वारा बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करने तथा उन्हें कुपोषण से मुक्त करने की दिशा में बेहतर कार्यों की प्रशंसा कर भविष्य में और अधिक तत्परता से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया था। वहीं इस कार्यकर्ता /सहायिका सम्मान कार्यक्रम में परियोजना मरवाही के सभी 11 सेक्टर की उत्कृष्ट कार्य करने वाली 22 कार्यकर्ताओ एवं सहायिकाओं को अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया था।  वहीं ईसीसीई कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चो के द्वारा गायन एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। बच्चों के लिए केला दौड़ एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया था। साथ ही ईसीसीई कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चो को पुरस्कार दिया गया।  वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती श्वेता पाण्डेय, सभी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, सहायिका तथा बड़ी संख्या मे बच्चें एवं पालक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.