-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जीवधर्णी फाउंडेशन ने चेतना विरुद्ध नशा के साथ-साथ शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम शिवतराई में किया

बिलासपुर - मंगलवार 19 नवंबर 24 को
जीवधर्णी फाउंडेशन ने चेतना विरुद्ध नशा के साथ-साथ शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम शिवतराई में किया गया l मुख्य अतिथि के रूप में कोटा डीएसपी श्री रोशन आहूजा सर ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियो को नशे के विरुद्ध जागरूक किया । विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए नशे से होने वाले शारीरिक व आर्थिक हानी सड़क दुर्घटना, एवं घरेलू कलह जैसे उदाहरण को बता कर चेतना जगाने का प्रयास किया गया l जीवधर्णी की शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत ज्योमेट्री बॉक्स कॉपियां पेन अध्ययन के सुविधा के लिए तथा बच्चों में रुचि उत्पन्न करने के लिए भेंट की गई, समस्त सामग्री स्वर्गीय श्री अरुण चंद्राकर जी की स्मृति में CGSIA रायपुर के प्रमुख SP श्री नीरज चंद्राकर जी के सौजन्य से विद्यार्थियों को दी गई l 
कार्यक्रम में जीवधर्णी के अध्यक्ष विकास चंद्र वर्मा, आकांक्षा जानोकार, सूरज केवट, दीप प्रकाश सकत, तथा शिक्षकगण आर के ध्रुव, एस एस करसायल, हरेंद्र कुमार सिंह, इतवारी राज, विक्रम धर दीवान उपस्थित रहे l 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.