रतनपुर:-शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिलदहा,संकुल-कलमीटार विकास खण्ड-कोटा के छात्र -छात्राओं को श्रेयांस कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर बिलासपुर के संचालिका श्रीमती शशी मंजारे द्वारा स्कूल के प्रधान पाठक शिवकुमार छत्रवाणी के अनुरोध
के साथ ही पालकों की सहमति पर नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
वहीं,विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्र हित में समय समय पर कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते हैं जिससे छात्र छात्राओं के साथ साथ उनके पालक/अभिभावकों का विद्यालय के प्रति काफी लगाव देखा गया है। विद्यालय में पदस्थ प्रधान पाठक शिवकुमार छत्रवाणी एवं शिक्षक राजेन्द्र गंधर्व, हरीश जायसवाल, राजेश्वर गहवई, सुरेश राज, कु0 नीतू श्यामले, चन्द्रकांत माण्डवा एवं करूणा श्यामले सभी विद्यालय के प्रति समर्पित भाव से शिक्षा प्रदान करने में इनकी अहम भूमिका है।
