-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

वाड्रफ़नगर वन क्षेत्र में हाथी की मौत से मचा हड़कंप ,वन्यजीव सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय...

वाड्रफ़नगर वन क्षेत्र में हाथी की मौत से मचा हड़कंप, वन्यजीव सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय...
बलरामपुर:जिले के मुरका गांव के घने जंगलों में एक हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। यह घटना वाड्रफ़नगर वन परिक्षेत्र के मानिकपुर सर्किल की है, जहां वन विभाग ने कुछ दिन पहले इस हाथी की मौजूदगी दर्ज की थी। 

हाथी की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शव के आसपास की परिस्थितियों का अध्ययन कर अधिकारी हाथी की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। 

यह घटना क्षेत्र में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। वन विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, हम विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.