-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बिलासपुर इकाई द्वारा प्रथम एजुकेशनल फाउंडेशन में ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत  बिलासपुर इकाई द्वारा प्रथम एजुकेशनल फाउंडेशन में ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम
आज अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा प्रथम एजुकेशनल फाउंडेशन मोपका बिलासपुर जहां महिलाओं को निशुल्क ब्यूटी पार्लर और सिलाई का डिप्लोमा कोर्स कराया जाता है वहां ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राहक पंचायत की प्रांत महिला प्रमुख, अधिवक्ता एवं पार्षद सुश्री सुनीता मानिकपुरी द्वारा उपभोक्ता की परिभाषा देते हुए ग्राहकों के अधिकार और उनके कर्तव्य के बारे में जानकारी दी, और किसी प्रकार के ठगी के शिकार अगर कोई हो जाए तो उसका निदान के बारे में भी जानकारी दिया। इसके अलावा ऑनलाइन खरीदी पर किसी प्रकार का नुकसान हो जाए तो उसके निदान के बारे में भी बताया गया।ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष श्री निर्मल कुमार घोष द्वारा ग्राहकों के ना सिर्फ छोटे दुकानों से ठगी ,बल्कि बड़े कंपनियों द्वारा ग्राहक सेवाओं में कमी के कारण जो नुकसान होता है उसके भरपाई के लिए संपूर्ण जानकारी दी गई । पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर ठगी, एवं डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी दी गई एवं रोकथाम के लिए क्या सावधानी बरतना है इस बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, एवं प्लास्टिक की उपयोग कम से कम करने के बारे में जानकारी दिये। ग्राहक पंचायत के महिला अध्यक्ष श्रीमती शेफाली घोष द्वारा पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई एवं ठंड से बचने का उपाय एवं स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ टिप्स दिए गए और विटामिन के बारे में जानकारी दी गई तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट होने पर उसके निदान के बारे में भी बताया गया। इस कार्यक्रम में 20 बच्चे एवं उनके प्रशिक्षक चंचल ध्रुव द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया और सभी का आभार प्रदर्शन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.