सागौन प्लाट बसंतपुर मे कर रहे अतिक्रमण पर तत्काल कार्यवाही
वन मण्डलाधिकारी के आदेश के बाद हरकत मे आया अमला
जीपीएम कृष्णा पाण्डेय
बसंतपुर के सैगोन प्लाट मे इन दिनों लोग नवागांव रोड किनारे छोटी छोटी छोपड़ी नुमा बना कर फिर पीछे बाड़ी के नाम पर अतिक्रमण के चक्कर मे लगे होते है.
वही रोड किनारे कुछ लोग मिट्टी के भी मकान बना लिए है जिसे फारेस्ट अमला को हटाना काफ़ी दिक्कत हो रहा है. पहली बात यह है कि अब जंगल बचा नहीं अगर कुछ बचा है तो अतिक्रमण कारियो के निशाना पर है बसंतपुर मे पदस्थ फारेस्ट गार्ड कि भूमिका काफ़ी संदिग्ध है. रेंजर डिप्टी रेंजर को छोटे छोटे कार्यवाही हेतु आना होता है उपरांत कोई कार्यवाही नहीं होती यह समझ से परे है ।
आज फारेस्ट का अमला अगर जंगल बचाने कुछ काम किया है वह सराहनीय है. प्लाट के अंदर पुराने बृक्ष को छिलका जड़ के पास निकाल दिया गया है करीब पचासो पेड़ का ताकि ये सूख जाए और चोर चोरी कर हड़प लें इस पर भी फारेस्ट को ध्यान देने कि जरुरत है
