-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

रेड कार्यवाही में पांच जुआरी चढ़े रतनपुर पुलिस के हत्थे। जप्त मशरूका - 52 पत्ती ताश, चटाई व नगदी रकम 22,200 रूपये

धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनि. 2022 । रेड कार्यवाही में पांच जुआरी चढ़े रतनपुर पुलिस के हत्थे। जप्त मशरूका - 52 पत्ती ताश, चटाई व नगदी रकम 22,200 रूपये ।
 दिनाँक 10/11/2024 को जरिये मुखबीर के सूचना मिली की ग्राम चपारो चांपी डेम  के पास कुछ लोग रूपयों पैसो का दाँव लगाकर जुआ खेल रहें हैं। कि सूचना पर रतनपुर पुलिस द्वारा मुखबीर के बताये स्थान ग्राम चपारो चांपी डेम के पास घेराबंदी कर मौके पर 05 जुआरियो को पकडा गया जिनका नाम क्रमश: 01 जितेन्द्र सिंह पिता शीतल सिंह उम्र 44 वर्ष साकिन यदुनंदन नगर तिफरा, 02. अरूण सोनी पिता स्व सीताराम सोनी उम्र 48 वर्ष निवासी आनंद नगर उसलापुर, 03. मनीष सूर्यवंशी पिता स्व मोहन लाल उम्र 36 वर्ष इंदू चौक के पास जरहाभाठा, 04.  कुलदीप पाटिल पिता स्व ध्रुवराव पाटिल उम्र 45 वर्ष इंदु चौक जरहाभाठा, 05. अभय सिंह पिता स्व चंद्रमा सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी मसानगंज सरजू बगीचा जिला बिलासपुर (छ0ग0), जिनके पास व फड से कुल नगदी रकम 22200/- रूपये चटाई व 52 पत्ती ताश को समक्ष गवाह के जप्त कर, जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही उप निरीक्षक कमलेश बंजारे सहायक उप निरीक्षक नरेश गर्ग, उदयभान सिंह,प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह,आरक्षक विजेंद्र रात्रे,नरेश पोर्ते का विशेष योगदान रहा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.