-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

स्टॉक से अधिक अवैध भंडारण होने पर 3 गोदामों से 190 क्विंटल धान जप्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
_________________
स्टॉक से अधिक अवैध भंडारण होने पर 3 गोदामों से 190 क्विंटल धान जप्त

राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर वास्तविक किसानों से धान खरीदी किया जा रहा है। इस दौरान धान की अवैध भंडारण, परिवहन एवं बिक्री आदि पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने विशेष निगरानी दलों एवं उड़नदस्तों का गठन किया है। खाद्य एवं मण्डी विभाग के संयुक्त दल द्वारा स्टॉक से अधिक अवैध भंडारण होने पर 3 गोदामों से कुल 190 क्विंटल धान जप्त किया है, जिनके विरूद्ध मण्डी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया की जय मां काली ट्रेडिंग कम्पनी पेण्ड्रा के गोदाम में स्टॉक अभिलेख से अधिक अवैध रूप से भण्डारित 90 क्विंटल ,निलेश एण्ड कम्पनी और साक्षी ट्रेडर्स गौरेला के गोदाम से 50-50 क्विंटल धान जप्त किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.