-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

अब तक 25 हजार क्विंटल धान की खरीदी...500 किसानों ने बेचा धान

अब तक 25 हजार क्विंटल धान की खरीदी...

500 किसानों ने बेचा धान       

 बिलासपुर, 18 नवंबर/ जिले में आज मिलाकर दो दिनों में 25 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। विभिन्न उपार्जन केंद्रों में लगभग 500 किसानों ने ये धान बेचे हैं। पहले दिन बेचने वाले किसानों का भुगतान भी शुरू हो गया है। शासन के निर्देशानुसार खरीदी कार्य सुचारू तरीके से चल रहा है। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में भी खरीदी अभियान की समीक्षा की।बिलासपुर जिले में शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य 14 नवम्बर से शुरू हो गया। जो कि 31 जनवरी तक जारी रहेगा।इस वर्ष कुल 138964 किसान पंजीकृत है । गत वर्ष कुल 133655 किसान पंजीकृत थे। इस वर्ष 5309 किसान अधिक पंजीकृत हुए है। सभी धान खरीदी केंद्रों में तैयारी पूरी कर ली गयी है। इलेक्ट्रॉनिक तौल से इस बार धान का वजन किया जा रहा हैं। साथ ही सभी केंद्रों की कैमरे से भी निगरानी हो रही है। साथ ही बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से खरीदी की जा रही है। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.