-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

एस0पी0 के आदेश पर रात्रि में नोइंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही


 एस0पी0 के आदेश पर रात्रि में नोइंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही

डी0एस0पी0 परिहार ने बताया- टीम गठित की जा कर मैं स्वयं उपस्थित रह कर  कार्यवाही रात्रि 02 बजे तक किया गया
🔘🔘🔘🔘🔘🔘🔘🔘

*संभावित दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रात्रि कालीन समय में भारी वाहन शहर होकर गुजरती हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती इस बात का संज्ञान लेते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कार्यवाही करने के निर्देश डीएसपी ट्रैफिक परिहार को दिए।*

*कार्यवाही के संबंध में ट्रैफिक डी0एस0पी0 ट्रैफिक प्रभारी शिवचरण सिंह परिहार ने बताया कि ➖पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश अनुसार यातायात पुलिस की टीम जिसमें दो asi,चार प्रधान आरक्षक, 5 आरक्षकों की टीम बनाकर मेरे स्वयं की उपस्थिति में नेहरू चौक पर नो एंट्री में आने वाले भारी वाहन जिन्हें बाईपास से जाना होता है परंतु वे शहर प्रवेश कर निकलते हैं जिससे कि संभावित दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
 इस संबंध में टीम द्वारा 21 भारी वाहनों जिसमें ट्रक, ट्रेलर,एक्सेल वाहनों को जप्त कर रक्षित केंद्र मैदान एवं थाना कोनी में रखा गया एवं सभी भारी वाहनों पर ,प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश करने हेतु प्रकरण बनाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर द्वारा की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.