-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्गा चौक पेंड्रा में बड़ी एलसीडी स्क्रीन पर GPM police द्वारा दिखाया जा रहा है साइबर अवेयरनेस वीडियो और पोस्टर

*दुर्गा चौक पेंड्रा में बड़ी एलसीडी स्क्रीन पर GPM police द्वारा दिखाया जा रहा है साइबर अवेयरनेस वीडियो और पोस्टर

*साइबर जागरूकता पखवाड़े के अंत में जागरूकता अभियान में सहयोग करने वाले 3 साइबर वॉलंटियर नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित*

05 अक्टूबर 2024 से 19 अक्टूबर 2024 तक संचालित वृहद साइबर जागरूकता अभियान के तहत गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस द्वारा एक अलग तरह का प्रयास करते हुए सार्वजनिक दृष्टिगोचर स्थानों पर जागरूकता पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं साथ ही पेंड्रा निवासी गोविंद राव की मदद से पेंड्रा नगर के केंद्र दुर्गा चौक पर बड़ी एलसीडी स्क्रीन पर विभिन्न साइबर फ्रॉड और स्कैम से जुड़े साइबर जागरूकता वीडियो भी दिखाए जा रहे हैं। 

एसपी जीपीएम आईपीएस भावना गुप्ता द्वारा साइबर जागरूकता हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशानुरूप सघन जागरूकता अभियान संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। पखवाड़े के अंत में इस अभियान में सहयोग करने वाले 3 बेस्ट वॉलंटियर नागरिक और 3 पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किए जाने की भी घोषणा की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.