राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल छत्तीसगढ़ टीम में चयनित
बिलासपुर - स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 14 वर्ष बालिका राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खेल प्रतियोगिता हेतु कृष्णा पब्लिक स्कूल, कोनी बिलासपुर में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत कृतिका चौहान का चयन छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में हुआ है।
विदित हो कि राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन कबीरधाम जिला मे किया गया था। जिसमें कृतिका ने अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया है। कृतिका की छोटी बहन परिधि चौहान ने भी बेंगलुरु में आयोजित बेसबॉल प्रतियोगिता एमएलबी कप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है।
कृतिका चौहान ग्राम बासीन के वरिष्ठ नागरिक श्री श्यामलाल चौहान एवं रीना चौहान की पोती एवं कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर में पदस्थ जीतेन्द्र चौहान एवं बबीता चौहान की सुपुत्री है।
कृतिका के राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता हेतु चयन पर छत्तीसगढ़ बेसबाल कोच अख्तर खान,लखन देवांगन,अंकुर रजक,संदीप गहिरे एवं सौरभ सिंह के साथ कृष्णा पब्लिक स्कूल एवं कृषि महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।
