-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

अधर्म पर धर्म की जीत की तरह डिजिटल वर्ल्ड में सतर्कता से ठगी पर जीत हासिल करने का जीपीएम पुलिस का संदेश

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
_________________
अधर्म पर धर्म की जीत की तरह डिजिटल वर्ल्ड में सतर्कता से ठगी पर जीत हासिल करने का जीपीएम पुलिस का संदेश

प्रतिदिन जारी किए जा रहे हैं साइबर फ्रॉड और उससे बचाव पर पोस्टर जो हजारों लोगों तक बीट पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक के माध्यम से हो रहे प्रसारित

साइबर जागरूकता पखवाड़ा के सातवें दिन जीपीएम एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने मोर्चा संभालते हुए गौरेला पेंड्रा के प्रमुख दुर्गा समितियों के पंडालों में जाकर साइबर जागरूकता पखवाड़े के बारे में बताया और साइबर फ्रॉड केस में डायल 1930 की उपयोगिता के बारे में प्रचार किया। 
इसी तरह डीएसपी दीपक मिश्रा ने भी बरैहा चौक मरवाही में दुर्गा पूजा उत्सव स्थल पर नवदुर्गा की जय के जयकारों के साथ सभी उपस्थित जन को जागरूक करने का प्रयास किया। 

जीपीएम पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के प्रथम दिन से प्रतिदिन साइबर जागरूकता संबंधी पोस्टर जारी किए जा रहे हैं और डायल 1930 तथा नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल का प्रचार किया जा रहा है। थानों में पुलिस बीट अधिकारियों द्वारा अपने बीच क्षेत्र के ग्रामों के सक्रिय लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन हजारों लोगों तक पोस्टर्स पहुंचाया जा रहा है। इसी तरह GPM Police के फेसबुक पेज पर भी प्रतिदिन पोस्ट के जरिए जागरूकता फैलाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.