गुरु घासीदास केंद्रीय विश्व विद्यालय की इतिहास विभाग की पूर्व छात्रा शिवानी पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के प्राचीन इतिहास पर प्रकाश डाला
October 19, 2024
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्व विद्यालय की इतिहास विभाग की पूर्व छात्रा शिवानी पाण्डेय जो कि एम.ए.इतिहास में यूनिवर्सिटी टॉपर हैं और महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित हैं, वर्तमान में विश्वविद्यालय की पी.एच.डी. स्कॉलर हैं, दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय इतिहास कॉन्फ्रेंस में भगवान श्री रामजी के शिवरीनारायण आगमन पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करते हुए छत्तीसगढ़ के प्राचीन इतिहास पर प्रकाश डाला। शिवानी पाण्डेय छत्तीसगढ़ से चयनित एक मात्र प्रतिभागी थी।आप जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बिलासपुर में कार्यरत कल्याण संयोजक सूबेदार मेजर शिवेन्द्र नारायण पाण्डेय की सुपुत्री हैं
