-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

शरद चंद्रिका संग बरसती रही कविता

शरद चंद्रिका संग  बरसती रही कविता


 गायत्री प्रज्ञा पीठ नवागांव रतनपुर द्वारा शरद पूर्णिमा पर गायत्री मंदिर परिसर नवागांव रतनपुर में आयोजित आंचलिक कवि सम्मेलन में कविता की ऐसी रसदार बही कि श्रोता वाह वाह कर उठे.मुख्य अतिथि तुलसी साहित्य अकादमी के प्रान्त अध्यक्ष पंडित राघवेंद्र दुबे थे, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार राजेश कुमार सोनार, अंजनी तिवारी सुधाकर एवं आशीष श्रीवास्तव थे. अध्यक्षता वरिष्ठ कवि काशीराम साहू ने की.इस मौके पर वरिष्ठ गीतकार डॉ राजेंद्र कुमार वर्मा,दीनदयाल यादव,ब्रजेश श्रीवास्तव,रामेश्वर शांडिल्य,दिनेश पांडेय,शुकदेव कश्यप के साथ ही मंचस्थ अतिथियों पंडित राघवेंद्र दुबे, अंजनी तिवारी, काशीराम साहू, आशीष श्रीवास,राजेश सोनार के मधुर गीतों एवं गजलों ने समां बांध दिया.संचालन दिनेश पाण्डेय ने किया.भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने कवियों की खूब हौसला अफजाई की.
          इसके बाद द्वितीय चरण में विश्व कल्याण की भावना से दीप यज्ञ, पूजन आरती की गई.संचालन शेष देव मिश्रा एवं आभार दुखीराम सोनी ने व्यक्त किया. इस मौके पर  मुकेश श्रीवास्तव, रविंद्र सोनी, बलदेव धीवर,विष्णु चरण सिंह,सौरभ अग्रवाल, रामचरण साहू, जीतेन्द्र यादव, रमेश धीवर,  मनहरण केवट फिरतु साहू, चैतराम धीवर, शिवचरण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे.कवि सम्मेलन के बाद सामूहिक भोज में अमृतमयी खीर एवं स्वादिष्ट अमृतासन खाकर सभी ने शरद पूर्णिमा की बधाई दी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.