यूनिसेफ और छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन द्वारा करगीखुर्द में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
करगीखूर्द में यूनिसेफ और छत्तीसगढ़ एग्रिकॉन समिति द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक योगेश पुरोहित, ब्लॉक समन्वयक एनी रोज टोडर और अज़ाज़ बंजारे ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समुदाय को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जानकारी साझा की।
यह कार्यक्रम स्थानीय समुदाय को मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के प्रति शिक्षित करने और इस विषय पर खुली चर्चा को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
मानव जीवन में मानसिक स्वास्थ्य का महत्व आज के समय में जितना प्रासंगिक है, उतना शायद पहले कभी नहीं था। मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाते हुए, हम अपने अपनों के साथ—बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर इस दिन को एक नई दिशा देने का संकल्प लेते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि मानसिक स्वास्थ केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का दायित्व है। अपने अनुभवों को साझा कर, एक-दूसरे का सहारा बनकर और समस्याओं का समाधान मिलकर ढूंढते हुए, हम एक मानसिक रूप से स्वस्थ और सामंजस्यपूर्ण समाज की नींव रख सकते हैं।
