-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री ने की सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा



मुख्यमंत्री ने की सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा

सीएम ने अगले साल बाढ़ सुरक्षा के लिए दिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

 सिंचाई विभाग के कार्यों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया संतोष

 मुख्यमंत्री ने विभाग के कर्मचारियों की ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा*

नई तकनीकों का उपयोग कर कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार किया जाए : सीएम
लखनऊ, 20 अक्टूबर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक बैठक के दौरान सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की और संतोष व्यक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विभाग को कार्यों की समयबद्धता, गुणवत्ता, और कर्मचारियों की ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही, उन्होंने अगले वर्ष बाढ़ से बचाव की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

कार्य की समयबद्धता और गुणवत्ता पर जोर
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं की समय पर पूर्णता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि देरी से न केवल लागत बढ़ती है बल्कि जनता को भी लाभ मिलने में देर होती है। इसलिए कार्यों की समयबद्धता प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर भी जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कर्मचारियों की ट्रेनिंग अनिवार्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें उचित प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नई तकनीकों का उपयोग कर कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार किया जा सकता है। ट्रेनिंग के माध्यम से कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाना चाहिए, ताकि बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन के कार्य प्रभावी ढंग से किए जा सकें।

बाढ़ सुरक्षा के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने आने वाले वर्ष में संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए पहले से तैयार रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए अगले वर्ष की कार्य योजना जन प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ मिलकर तैयार की जाए। योजना के तहत बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान कर, वहां तटबंधों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जानी चाहिए।

बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया और मुख्यमंत्री को विभाग के चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

➡️लखनऊ : मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने चिकित्सा संस्थानों व अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था, प्रबन्धन एवं विशेष रूप से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सुविधाये आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित संस्थान के प्रमुखों के साथ बैठक की।
          अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने में उत्तर प्रदेश शासन का सर्वाधिक फोकस रहा है। प्रदेश में तेजी से हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर कार्य हो रहा है। हेल्थ सेक्टर में बहुत सारा निवेश हुआ है।
      उन्होंने कहा कि टेक्नालॉजी का उपयोग कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाये। पीजीआई, केजीएमयू, डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, बलरामपुर, सिविल और लोक बंधु अस्पतालों में बेड की उपलब्धता स्थिति को पब्लिक डोमेन में डाला जाए।
        उन्होंने संस्थान के प्रमुखों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शासकीय अस्पतालों व संस्थानों में बेस्ट डॉक्टर्स व इंफ्रास्ट्रक्चर तथा पर्याप्त मात्रा में स्टाफ उपलब्ध है। उच्च स्तरीय निजी चिकित्सा संस्थानों में प्रायः शासकीय अस्पतालों व संस्थानों से सेवानिवृत्त चिकित्सक कार्य करते हैं। शासकीय अस्पताल आने वाले मरीज व तीमारदार अच्छा अनुभव लेकर जायें और बाहर जाकर अस्पताल व डॉक्टर की तारीफ करें, इस पर सोचने व कार्य करने की जरूरत है।
         उन्होंने कहा कि आने वाला व्यक्ति परेशान होता है। अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है कि अस्पताल में उपलब्ध डॉक्टर्स, स्टाफ व इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर उपयोग कर मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराये। अस्पताल एंट्रेंस पॉइंट पर एक टीम मौजूद रहे, जो यह सुनिश्चित करे कि आने वाला मरीज के साथ सही व्यवहार हो, आवश्यकतानुसार उसे वार्ड ब्वाय, व्हीलचेयर व स्ट्रेचर की सुविधा मिले। स्ट्रेचर अथवा व्हीलचेयर से मरीज को कहां जाना है और क्या करना है, इस बारे में गाइड करने की व्यवस्था हो। कहीं भी स्ट्रेचर व व्हीलचेयर को ताले में न रहे। इमरजेंसी वार्ड के पास भी अस्पताल प्रशासन की टीम होनी चाहिए।
         उन्होंने कहा कि मरीज के साथ अच्छा बर्ताव, बीमारी के बारे में सही से ब्रीफिंग और उचित गाइडेंस देने से किसी तरह की कोई शिकायत की गुंजाइश नहीं रह जाएगी। अस्पताल आने वाले व्यक्ति अच्छा अनुभव लेकर जायेंगे और बाहर जाकर वह संस्थान व डॉक्टर्स की प्रशंसा भी करेंगे।
         बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किंजल सिंह, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉक्टर बृजेश राठौर, केजीएमयू की वीसी श्रीमती सोनिया नित्यानंद, निदेशक राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान प्रो0 सीएम सिंह सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के शासकीय अस्पतालों के प्रमुख व प्रशासनिक अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

➡️➡️➡️➡️➡️अब तक के खास समाचार पार्ट 3➡️➡️➡️➡️➡️

➡️बेंगलुरू - बेंगलुरू टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार, न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया था 107 रन का टारगेट, 36 साल बाद न्यूजीलैंड को भारत में जीत मिली

➡️लखनऊ - 10 रियल स्टेट कंपनियों को दूसरी नोटिस जारी की गई, बिना मानचित्र प्लाटिंग कर रहे रियल स्टेट कंपनियों को नोटिस, पुलिस ने नोटिस जारी कर अवैध प्लॉटिंग बंद करने को कहा, 2-4 बीघे का नक्शा पास कराकर कई गुना प्लॉटिंग कर रहे है, जिला पंचायत कार्यालय ने 15 प्रापर्टी डीलरों की भेजी थी सूची, इंद्रापुरम भाग्यांश बिल्डर्स, पूर्वांचल सिटी को नोटिस जारी हुआ, सल्तलक-सिटी, द विरासत, स्मार्ट ग्रीन सिटी को नोटिस मिला, तक्ष ग्रीन सिटी, कैस्पर ग्रीन इंफ्रा, सारथी पुंजम को नोटिस, वेस्ट फील्ड प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड,समसा ग्रीन सिटी को नोटिस

➡️लखनऊ - सीएम योगी ने सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की, अगले साल बाढ़ सुरक्षा के लिए दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश, सिंचाई विभाग के कार्यों पर CM ने संतोष व्यक्त किया, विभाग के कर्मचारियों की ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा, नई तकनीकों का उपयोग कर कार्यों की गुणवत्ता लाएं-सीएम, बाढ़ सुरक्षा के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश

➡️लखनऊ - अखिलेश यादव के ट्वीट पर दयाशंकर सिंह का पलटवार, सपा सरकार में DSP गाड़ी में बांधकर घुमाए जाते थे-दयाशंकर, सपा सरकार में कोई कार्रवाई नहीं होती थी- दयाशंकर, आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है- दयाशंकर,   बहराइच में सबको न्याय मिल रहा है- दयाशंकर, ‘कोई नहीं कह सकता सरकार न्याय नहीं कर रही’

➡️लखनऊ - प्राथमिक विद्यालय पलेहंदा में विधिक सहायता शिविर, मुख्य अतिथि के रूप में MLC संतोष कुमार सिंह मौजूद, पलेहंदा गांव के तमाम लोग समस्याएं लेकर शिविर पहुंचे, पुरुष, महिलाओं की समस्याओं का शिविर में निराकरण

➡️लखनऊ - यूपी उपचुनाव में की बीजेपी ने तैयारियां की तेज, मंत्रियों से लेकर पदाधिकारियों की तय हुई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को दिए निर्देश, जनता से संवाद करें,प्राथमिकताओं पर दें ध्यान-CM

➡️सीतापुर - मछुआरे को मिली ढाई फीट ऊंची धातु की प्राचीन मूर्ति, नदी में मछली पकड़ने के दौरान मिली प्राचीन मूर्ति, मछुआरे ने मूर्ति को नदी से निकालकर मंदिर में रखवाया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र का पूरा मामला

➡️उन्नाव - दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग की , बाइक सवार दो लुटेरों ने की चेन स्नेचिंग, महिला के शोर मचाने पर भागे बाइक सवार लुटेरे, पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी, गंगाघाट कोतवाली से करीब 1 किमी की दूरी पर वारदात

➡️वाराणसी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा, पीएम के आगमन से पहले दोनों डिप्टी सीएम पहुंचे, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद, बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे ब्रजेश पाठक,केशव प्रसाद मौर्य, सीएम योगी के साथ पीएम मोदी का करेंगे स्वागत

➡️वाराणसी - चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का बयान, सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम को लेकर सियासत, डॉ संपूर्णानंद के नाम से स्टेडियम की पहचान थी- वीरेंद्र, ‘नाम बदलने से पहले इन सब बातों का ध्यान देना चाहिए’, बहराइच में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बोले वीरेंद्र सिंह, सरकार एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है- वीरेंद्र सिंह, घोसी सांसद राजीव राय पर FIR को लेकर बोले वीरेंद्र , ‘चिकित्सक ने सांसद राजीव राय के साथ बदतमीजी की’, ‘उपचुनाव को देखते हुए सपा नेताओं को टारगेट किया जा रहा’ 

➡️वाराणसी - बीएचयू के हॉस्टल मेस के खाने में मिला कीड़ा, चावल और पानीर में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप, खाने में कीड़ा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल , वीडियो सामने आने के बाद हॉस्टल के वार्डन ने दी सफाई, वीडियो सामने आने के बाद तत्काल खाली करवाया गया मेस, बीएचयू के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल का पूरा मामला

➡️रायबरेली - SDM बनकर पीड़ित को धमकाने का ऑडियो वायरल, डलमऊ एसडीएम बनकर पीड़ित को धमकाया, फोन करके पीड़ित को धमकाया,अभद्रता की,ऑडियो वायरल, पीड़ित का चल रहा जमीनी विवाद, धमकी का ऑडियो, एसडीएम बनकर पीड़ित को जेल भेजने की भी दी धमकी, दबाव बनाने के लिए SDM बनकर पीड़ित को किया था फ़ोन, पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार, जिला प्रशासन पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के भीरा गोविंद पुर का मामला

➡️रायबरेली - संदिग्ध हालत में 3 दर्जन से अधिक लोग बीमार, एक ही मोहल्ले से 3 दर्जन से अधिक लोग बीमार, गांव के लोग उल्टी और दस्त से हो रहे परेशान, कई लोगों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,सप्लाई का पानी पीने के बाद से लोग बीमार- स्थानीय, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी, हाथों में वीगो लगाकर घरों में चढ़ाया जा रहा ग्लूकोज, मिलए रिया थाना क्षेत्र के मीजगंज जैतुपुर का मामला

➡️प्रयागराज - महाकुंभ 2025 के दौरान कोई भी श्रृद्धालु नहीं सोएगा भूखा, मेला क्षेत्र में मुफ्त राशन की सुविधा उपलब्ध कराएगी सरकार , सभी सेक्टर्स में होंगी 160 उचित मूल्य की राशन दुकानें , कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के बनाए जाएंगे राशन कार्ड, पहले से राशन कार्ड धारकों को भी मिलेगा राशन, महाकुंभ 2025 के दौरान दो बार राशन देगा खाद्य विभाग, जनवरी और फरवरी में 2 बार राशन देगा खाद्य विभाग, 2 लाख राशन कार्ड धारकों को मिलेगा सुविधा का लाभ

➡️हापुड़ - 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात, आरोपी नाबालिग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घर में बच्ची को अकेला देखकर किया दुष्कर्म, हापुड़ के कोतवाली इलाके का है मामला
हरदोई - हरदोई में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात, कोर्ट के आदेश पर 6 माह पर दर्ज हुआ मुकदमा, 3 अप्रैल को हुई वारदात,6 माह बाद हुआ मुकदमा, गांव के ही अशोक,पुरुषोत्तम पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी, हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र का है मामला

➡️बहराइच - बुलडोजर कार्रवाई से पहले घरों का खाली होना शुरू, दुकानों व मकानों को खाली कर रहे स्थानीय लोग, 23 मकानों पर होनी है बुलडोजर की कार्रवाई, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़की थी हिंसा, 23 मकानों, दुकानों को खाली करने का आदेश, बुलडोजर कार्रवाई में 1 दिन से कम का बचा समय

➡️मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर में अल्लाह पर अभद्र टिप्पणी का मामला, असामाजिक तत्वों ने आरोपी के घर-दुकान पर पत्थरबाजी की, पुलिस ने 20 से 25 लोगों पर अज्ञात में मुकदमा किया दर्ज, आरोपी अखिल त्यागी के गिरफ्तारी के बाद हुई पत्थरबाजी, आरोपी की दुकान-घर पर पथराव का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने चौराहों,पत्थरबाजी घटनास्थल पर पुलिस तैनात की, बुढ़ाना कस्बे में देर रात हुआ था सड़क पर हंगामा

➡️बलिया - शहर कोतवाली क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना, 5 साल की बच्ची से 3 नाबालिगों ने किया दुष्कर्म, 6 साल के बच्चे समेत 3 नाबालिगों पर मुकदमा, आरोपियों की उम्र 6 साल, 13 साल, 16 साल है

➡️गाजियाबाद - मॉर्निंग वॉक पर गई दो महिलाओं से लूटे कुंडल, महिलाओं के कुंडल खींचकर बदमाश हुए फरार , बाइक सवार बदमाश कुंडल लूटकर मौके से फरार, मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा हुआ दर्ज

➡️मुजफ्फरनगर - मुस्लिम समाज के हंगामे पर पुलिस का एक्शन, पुलिस ने 700 अज्ञात लोगों पर मुकदमा किया दर्ज, उपद्रव,बलवा और पत्थरबाजी, रोड जाम का मुकदमा, IPC की धारा 191(2), 190, 126(2), 223 में केस दर्ज, अखिल की दुकान-घर पर पत्थरबाजी पर 20-25 पर केस, CCTV फुटेज वीडियो के माध्यम से आरोपियों की पहचान शुरू, असामाजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी-SSP, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में देर रात हुआ था हंगामा

➡️दिल्ली - भारतीय नागरिकता पर SC का बड़ा फैसला, भारतीय नागरिकता से जुड़े प्रावधानों पर फैसला सुनाया, विदेशी नागरिकता लेने पर भारतीय नागरिकता खत्म होती है, नागरिकता की ऐसी समाप्ति को स्वैच्छिक नहीं मान सकते-SC, ऐसे व्यक्तियों के बच्चे भारतीय नागरिकता नहीं ले सकते-SC

➡️दिल्ली - प्रशांत विहार में CRPF स्कूल के पास धमाका, रोहिणी में हुआ धमाका,कोई हताहत नहीं, पुलिस टीम मौके पर, FSL टीम जांच में जुटी, सीसीटीवी की मदद से इलाके की हो रही जांच, पूरे इलाके की घेराबंदी,NSG को दी गई सूचना, कई दुकानों को नुकसान,गाड़ियों के शीशे टूटे

➡️दिल्ली - प्रशांत विहार में ब्लास्ट के बाद दिल्ली में अलर्ट, NSG और NIA की टीम मौके पर पहुंची , धमाके से दुकानों के बोर्ड, कई गाड़ियों के शीशे टूटे, दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर मौके पर पहुंचे

➡️दिल्ली - दिल्ली की सीएम आतिशी का बयान, दिल्ली में पॉल्यूशन का लेवल बढ़ रहा है-आतिशी, सिर्फ एयर पॉल्यूशन नहीं,यमुना में भी पॉल्यूशन बढ़ा-आतिशी, कालिंदी कुंज में यमुना नदी झाग से ढक गई है-आतिशी, पॉल्यूशन बढ़ने का मेन कारण पराली जलाना है-आतिशी, ‘हरियाणा और यूपी में पराली जलाने का काम ज्यादा हुआ है’ 

➡️उत्तराखंड - बदरीनाथ में दर्शन को पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, बदरीनाथ धाम के बाद केदारनाथ धाम के भी दर्शन किए, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्वागत किया, मंदिर समिति को 5.02 करोड़ का चेक दानस्वरुप भेंट किया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.