-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बुढ़ार स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रेल कर्मियों को संरक्षा नियमों का पालन करते हुये सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने की दी गई सलाह...

बुढ़ार स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन 

 रेल कर्मियों को संरक्षा नियमों का पालन करते हुये सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने की दी गई सलाह

बिलासपुर :-  25 अक्टूबर 2024

        मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री साकेत रंजन के निर्देशन में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता के साथ संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु अनेक संरक्षा अभियान चलाये जा रहे हैं | इसी कड़ी में आज दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को बुढ़ार स्टेशन में संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक ट्रेन मैनेजर, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, सहित सभी विभागों के लगभग 100 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।         संगोष्ठी में दुर्घनाओं के संभावित कारणों को पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया तथा दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई । साथ ही सिग्नल एवं पाइंट्स खराब होने पर स्टेशन मास्टर के कर्तव्य, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, ओएचई ब्लाक के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, रेल फ्रेक्चर तथा वेल्ड फ्रेक्चर की स्थिति में ट्रैक की सुरक्षा, लोडिंग अनलोडिंग पाइंट्स पर वैगन के दरवाजों का सही ढंग से बंद होना सुनिश्चित करना, नान-सिग्नलिंग में गाडी चलाने के दौरान चालक एवं सहायक चालकों का कर्तव्य, शंटिंग के समय ट्रेन मैनेजर के कर्तव्य, आपदा प्रबंधन एवं SPAD से बचाव के तरीकों जैसे अनेक गहन मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही साथ नागरिक सुरक्षा निरीक्षक के द्वारा फायर फाइटिंग एवं प्रथमोपचार की भी प्रशिक्षण दी गई । 
       संगोष्ठी में संरक्षा नियमों की पूरी जानकारी अद्यतन रखने तथा संरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता एवं सजगता के साथ करने की सलाह दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.