आभार संदेश
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत आयोजित चेतना कार्यक्रम के तीसरे चरण के समापन पर, महिला एवं बच्चों पर घटित अपराधों के संबंध में आयोजित विशाल चित्र प्रदर्शनी में हरियाली सेवा फाउंडेशन को अपनी भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करने के लिए हम हृदय से आभारी हैं।
यह कार्यक्रम न केवल बच्चों और समाज को जागरूक करने में सहायक रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समाज में अपराधों के प्रति सजगता और सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी कितनी महत्वपूर्ण है। विशेष आभार पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह एवं एडिशनल एसपी श्री नीरज चंद्राकर का, जिनके मार्गदर्शन और समर्थन ने इस आयोजन को सफल बनाया।
हरियाली सेवा फाउंडेशन की ओर से हम सभी प्रतिभागी स्कूलों, बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और पुलिस प्रशासन को उनके उत्साहपूर्ण सहभागिता और समर्पण के लिए धन्यवाद देते हैं। यह प्रयास एक मजबूत और सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हम भविष्य में भी ऐसे समाज हितकारी अभियानों में सहभागी बनने के लिए तत्पर रहेंगे।
धन्यवाद, हरियाली सेवा फाउंडेशन
