-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पालक शिक्षक द्वितीय मेगा बैठक( पेटीएम) का सिलदहा संकुल कलमीटार में हुआ आयोजन

पालक शिक्षा द्वितीय मेगा बैठक( पेटीएम) का सिलदहा संकुल कलमीटार में हुआ आयोजन

आज 18/10/24 को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिलदहा संकुल-कलमीटार विकास खण्ड-कोटा में द्वितीय मेगा बैठक (पी0टी0एम0 पालक ,शिक्षक बैठक) का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में विद्यालय की एक छोटी सी नन्ही बालिका को मां सरस्वती की प्रतिमा के साथ, मां सरस्वती की प्रतिक मानकर पूजा अर्चना से प्रारंभ किया गया। बैठक आयोजित करने का उद्देश्य बैठक एजेण्डा पढ़कर सुनाया गया। प्रत्येक एजेण्डा पर संस्था के प्रधान पाठक शिवकुमार छत्रवाणी द्वारा विस्तृत जानकारी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिलदहा के सरपंच पुरूषोत्तम बिरको , शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी श्यामले, ग्राम के पंचगण, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण के साथ ही पालक/अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गंधर्व सर एवं  गहवई जी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.