-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जिले में वन विभाग के द्वारा रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

जिले में वन विभाग के द्वारा रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक


पेंड्रा। जिले में वन्य प्राणी संरक्षण सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जहां लोगो को वन प्राणी की सुरक्षा और उनसे बचाव हेतु रैली निकालकर लोगों को समझाइस, चलचित्र के माध्यम से जागरूकता एवं नारा लगाकर अभियान चलाया जा रहा है। 
इसी तरह से जिले के मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र में वन मंडल अधिकारी रौनक गोयल के निर्देश पर एसडीओ मोहर सिंह मरकाम एवम वन परिक्षेत्र अधिकारी आईपी खूंटे पेंड्रा की उपस्थिति में रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया था। वहीं इस कार्यक्रम में पेंड्रा परिक्षेत्र के सर्किल आफिसर एवं बीट फारेस्ट अधिकारी वन्य प्राणी सुरक्षा का शपथ लेकर पेंड्रा परिक्षेत्र कार्यालय से सेमरा तिराहा तक रैली निकालकर जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही नारा लगाकर आम नागरिकों को जागरूकता का संदेश दिया गया कि वन्य प्राणी एवं वनों के बिना जीवन संभव नहीं है।
 वहीं,इस अवसर पर प्रमुख रूप से एस.डी.ओ. मोहर सिंह मरकाम, वन परिक्षेत्र अधिकारी आई.पी.खूंटे, डिप्टी रेंजर पेण्ड्रा प्रकाश कुमार बंजारे,  कोडगार डिप्टी रेंजर परिक्षेत्र आर. एस, कोटमी डिप्टी रेंजर आर. एन. तिवारी,  आर.के.जायसवाल, मनहरण डहरिया, विष्णु जायसवाल, संजय पैकरा, बालम सिंह पोर्ते, मोटू भारद्वाज, धर्मेश कुमार ध्रुव, श्रीमती जयमंत्री पैकरा, श्रीमती मुंगेश्वरी सुमन, श्रीमती गिरिजा कंवर सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस जागरूकता रैली में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.