-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

विद्या रात्रे ने किया कृषि महाविद्यालय बिलासपुर को गौरवान्वित

विद्या रात्रे ने किया कृषि महाविद्यालय बिलासपुर को गौरवान्वित 

 उच्च शिक्षा हेतु ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भुनेश्वर में चयनित

बिलासपुर- बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के बीएससी (कृषि) चतुर्थ वर्ष की छात्रा कु. विद्या रात्रे का चयन उच्च शिक्षा हेतु ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में  हुआ है। 

बीएससी (कृषि) चतुर्थ वर्ष सत्र 2023- 24 में 8.14 ओ.जी.पी.ए. अंकोंं से प्रथम स्थान प्राप्त विद्या ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भुनेश्वर, ओडिशा में पादप रोग विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर उपाधि हेतु उच्च शिक्षा प्राप्त करेगी। 

गेवरा, कोरबा निवासी श्री दलंग राम रात्रे एवं श्रीमती शांति रात्रे की सुपुत्री विद्या प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली रही हैं।

विद्या ने छत्तीसगढ़ प्री- एग्रीकल्चर टेस्ट में चयनित होकर कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर से स्नातक उपाधि प्राप्त की थी। 

विद्या की इस सफलता के लिए अधिष्ठाता डॉ. आर. के. एस. तिवारी एवं समस्त प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्या ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता, समस्त गुरुजनों एवं सहपाठियों को दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.