-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

रुचि की अभिव्यक्ति के तहत च्वाईस केन्द्र संचालन हेतु आवेदन पत्र 15 अक्टूबर तक आमंत्रित

रुचि की अभिव्यक्ति के तहत च्वाईस केन्द्र संचालन हेतु आवेदन पत्र 15 अक्टूबर तक आमंत्रित

     गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 09 अक्टूबर 2024/ जिला चिकित्सालय परिसर में निर्मित दुकान के संचालन हेतु जिले के पंजीकृत च्वाईस केन्द्रों से रूचि की अभिव्यक्ति के तहत 15 अक्टूबर तक सीलबंद लिफाफे में रजिस्टर्ड डाक-स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र कलेक्टर कार्यालय के नजरात शाखा से निर्धारित शुल्क 200 रुपए जमा कर प्राप्त किया जा सकता है। रुचि की अभिव्यक्ति जमा करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। रुचि की अभिव्यक्ति खोलने की तिथि 18 अक्टूबर को ही अपरान्ह 2 बजे नियत किया गया है। नियम एवं शर्तें तथा विस्तृत जानकारी कार्यालय समय में प्राप्त की जा सकती है तथा जिले की वेबसाइट www.gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in पर देखी जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.