विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 अक्टूबर 2024/ जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 14 से 17 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 अक्टूबर सोमवार को सवेरे 9.30 बजे गुरुकुल खेल मैदान गौरेला से होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची होंगे। समारोह की अध्यक्षता कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव करेंगे। समारोह में विशिष्ठ अतिथि एवम अतिथि के रुप में अरुण सिंह चौहान अध्यक्ष जिला पंचाय बिलासपुर, हेमकुंवर अजीत श्याम उपाध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, ममता पैकरा अध्यक्ष जनपद पंचायत गौरेला, आशा बबलू मराबी अध्यक्ष जनपद पंचायत पेंड्रा, प्रताप सिंह मरावी अध्यक्ष जनपद पंचायत मरवाही, राकेश जालान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेंड्रा, गंगोत्री राठौर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला एवम नीरज जैन जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाईड शामिल होंगे।
