-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत सिलदहा में दिया गया, नशा मुक्ति का संदेश

"नशा नाश का, जड़ है"
ग्राम पंचायत सिलदहा में सरपंच  पुरूषोत्तम बिरको 
 एव पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिलदहा के प्रधान पाठक शिवकुमार छत्रवाणी के साथ ही, समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सिलदहा को नशामुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान पाठक शिवकुमार छत्रवाणी ने कहा कि "नशा नाश का जड़ है। " उन्होंने कहा कि नशा सेवन से मानव शरीर में होने वाली विभिन्न प्रकार के बीमारीयों व इससे होने वाली हानियों को बताया गया ।
 सरपंच श्री बिरको ने कहा कि ग्राम पंचायत सिलदहा को पु्र्ण नशामुक्त ग्राम बनाना है। 
           इस प्रकार उपस्थित सभी ग्रामवासियों के द्वारा एक स्वर में ध्वनिमत से सहमति प्रदान किया गया।
 यह बात बताना लाजमी है कि प्रधान पाठक श्री छत्रवाणी  द्वारा बीते कई दिनों से प्रयासरत है कि ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम को पुर्ण नशामुक्त ग्राम पंचायत बनाया जाय। इस संबंध में ग्राम में अनेकों बार बैठक एवं जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिससे छोटे- छोटे बच्चों को नशा के गिरफ्त से बचाया जा सकें। आयोजन को सफल बनाने, में ग्राम पंचायत सिलदहा के महिलाओं का काफी योगदान रहा जो अत्यंत प्रसंसनीय एवं सराहनीय कदम रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.