रतनपुर:-कोटा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक शिवकुमार छत्रवांणी प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिलदहा संकुल-कलमीटार विकास खण्ड-कोटा जिला बिलासपुर (छ0ग0) को पूर्व सांसद स्व0श्री गो दिल प्रसाद अनुरागी की पुण्यतिथि को आयोजित कार्यक्रम में नगर रतनपुर एवं आसपास के प्रतिभावान मेधावी छात्र- छात्राओं को एवं प्रतिभा के क्षेत्रों में विशेष योगदान हासिल करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, इसी क्रम में शिवकुमार छत्रवांणी को शिक्षा के क्षेत्रों में विशेष कार्यो के लिए एवं छत्तीसगढ़ राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित होने पर शाल, श्री फल, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आनंद जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, दामोदर क्षत्री रामरतन भारद्वाज, खुशाल अनुरागी, तान्या अनुरागी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़
