-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सोंढ़ाखूर्द के ग्रामीणों ने मितानीन को हटाने की मांग को लेकर बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

आज ग्राम सोंढ़ाखूर्द पंचायत छतौना ,तहसील बेलगहना कोटा के ग्रामीणों ने कलेक्टर बिलासपुर से मितानीन लगनी बाई को  हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा गया । 

सोंढ़ाखूर्द के ग्रामीणों ने मितानीन  को हटाने की मांग को लेकर बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा


आपको बता दें कि, जिसमें मितानीन लगनी बाई के द्वारा गांव में गर्भवती महिलाओं बच्चों को दवाई, टीकाकरण ,मलेरिया रोकथाम आदि में कोई सहयोग नहीं किया जाता हैं ना ही इनके द्वारा मासिक बैठक किया जाता है ।  ना ही मुनादी किया जाता है। उनको बोलने पर ग्रामीणों को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दिया जाता है । हितग्राहियों से पैसे की मांग करती है जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है विकास खंड  चिकित्सा अधिकारी कोटा को इस संबंध में पहले ही ज्ञापन दिया जा चुका है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.