-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

शिवकुमार छत्रवांणी हेमचन्द्राचार्य राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से गुजरात में सम्मानित हुए"

"शिवकुमार छत्रवांणी हेमचन्द्राचार्य राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से गुजरात में सम्मानित हुए"

रतनपुर ।  कोटा विकास खण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिलदहा के प्रधानपाठक शिवकुमार छत्रवाणी ने गुजरात राज्य में सत्रह राज्यों के नेशनल अवार्ड
एवं स्टेट अवार्ड शिक्षकों के राष्ट्रीय शिक्षा संगोष्ठी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया| इस अवसर पर उन्हें हेमचंद्राचार्य राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया|
इस कार्यक्रम का आयोजन गुजरात राज्य के शिक्षक सागर फाउंडेशन द्वारा किया गया |
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्री छत्रवाणी  को 2025 में राज्यपाल पुरस्कार के लिए पहले ही चयनित किया जा चुका है |

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.