-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने झाड़ू लगाकर और श्रम दान कर स्वच्छता अभियान में बटाया हाथ

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
29 सितम्बर 2024
_________________
कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने झाड़ू लगाकर और श्रम दान कर स्वच्छता अभियान में बटाया हाथ

स्वच्छता के लिए कलेक्टर ने लोगों को दिलाई शपथ

रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिले की कलेक्टर  लीना कमलेश मंडावी, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों एवं अधिकारीयों-कर्मचारियों ने आज सवेरे नगर पालिका परिषद गौरेला के मंगली बाजार क्षेत्र झाड़ू लगाकर और श्रम दान कर स्वच्छता अभियान में हाथ बटाया।
       इस दौरान  कलेक्टर श्रीमति मंडावी ने स्वच्छता के प्रति लोगों को शपथ दिलाकर कार्यक्रम का शुरुवात किया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने नगर में स्वच्छता रैली का आयोजन किया । इसके साथ ही नगरवासियों द्वारा पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन में स्वच्छता श्रमदान भी किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.