-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कवर्धा कांड के विरोध में कांग्रेस का पेंड्रा बंद सफल


कवर्धा कांड के विरोध में कांग्रेस का पेंड्रा बंद सफल 
पेंड्रा- 21/09/2024 
कवर्धा में जारी हिंसा अग्निकांड और पुलिस प्रताड़ना से हुई प्रशांत साहू की मौत के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ज़िला कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मारवाही के आह्वान पर आज पेंड्रा बंद का  पूर्ण सफल रहा  जन्हा प्रत्येक शनिवार को शहर बंद ही रहता है  वन्ही आज नगर के लोगो ने बंद का समर्थन दे बंद को पूर्ण सफल बनाया ज्ञात हो कि गुरुवार को आगजनी और हत्याकांड में गिरफ्तार बंदी की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची प्रदेश कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. कवर्धा कांड के दोषियों को सजा देने की मांग करते हुए प्रदेश में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रखा गया है.जिसने पेंड्रा  में छत्तीसगढ़ बंद का बड़ा असर:कवर्धा में उपजे विवाद के बाद कांग्रेस ने बंद बुलाया. लिहाजा पेंड्रा गौरेला में कांग्रेस बंद का असर दिख रहा है. जरुरी सुविधाएं छोड़कर शहर की सभी दुकानें बंद है. स्कूलों में भी बंद का असर दिखा. कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को छुट्टी दे दी गई है. बड़ी संख्या में कांग्रेसी रैली निकालकर लोगों से बंद को समर्थन करने की अपील कर रहे हैं आज कांग्रेस छत्तीसगढ़ बंद को पेंड्रा में सफल बनाने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ओमप्रकाश अग्रवाल पार्षद रमेश साहू पार्षद शाहिद राइन महामंत्री पुष्प्राज सिंह पवन केशरी मदन सोनी संतोष ठाकुर अनिल ठाकुर उमकान्त सोनी अजय मिश्रा वीरेंद्र मिश्रा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.