________________
जिले में लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन रेस्ट हाउस में वन विभाग ने मारा छापा...बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ियां जप्त,
पेंड्रा। जिले के मरवाही वन मंडल के गौरेला वन परिक्षेत्र में वन विभाग की लकड़ी जब्ती की कार्यवाही की गई है।
दरअसल, जिले में नए बन रहे लोक निर्माण विभाग पेंड्रारोड गुरुकुल के रेस्ट हाउस में बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी लगाई जा रही है इमारती सागौन की लकड़ी से फर्नीचर, फाटक खिड़की और अन्य सामान बड़े पैमाने पर सागौन की लकड़ियां खिड़की दरवाजे सिलपट पाए गए ।
नए बन रहे लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में पड़े मिले जिन्हें जब्त किया गया है।
वहीं, वन विभाग के अनुसार सारी सागौन की इमारती लकड़ी बिना किसी दस्तावेज के लगाई जा रही हैं। साथ ही जांच के बाद ही तय हो पायेगा कि लोक निर्माण विभाग के नए बन रहे इस रेस्ट हाउस इतनी बड़ी मात्रा में कहाँ से लकड़ी आयी है। माना जा रहा कि इस नए बन रहे इस रेस्ट हाउस में लगभग 12 से 15 लाख की अवैध लकड़ियों से बनाये जा रहे खिडक़ी, दरवाजे और अन्य फर्नीचर
वहीं, गौरेला रेंजर ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 4.8 घन मीटर कुल लकड़ी जब्ती की कार्यवाही की गई है,जिसमे 3.4 घन मीटर की लकड़ियों से दरवाजे लगाए जा चुके हैं। जिस पर कार्यवाही की जाएगी।
