-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम जनमन शिविर: चुरेली, परसापानी और उमरिया दादर में सैंकड़ो पीव्हीटीजी को मिला योजनाओं का लाभ

पीएम जनमन शिविर: चुरेली, परसापानी और उमरिया दादर में सैंकड़ो पीव्हीटीजी को मिला योजनाओं का लाभ
बिलासपुर, 12 सितम्बर 2024/प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्राम पंचायत चुरेली, परसापानी और उमरिया दादर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। 
ग्राम पंचायत चुरेली में आयोजित पीएम जनमन शिविर में पहुंचे हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जिसमें 31 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 10 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र, 11 हितग्राहियों को पीएम किसान सम्मान निधि, 16 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत परसापानी में आधार कार्ड, 22 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 29 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, 23 हितग्राहियों को पीएम सम्मान निधि एवं 29 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। इसी प्रकार ग्राम उमरिया दादर शिविर में 77 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र, 15 हितग्राहियों को बैल जोड़ी, 6 हितग्राहियों को स्टीक और 5 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया।   शिविर में मौके पर ही योजनाओं का लाभ मिलने से बैगा एवं बिरहोर आदिवासियों के चेहरे खिल उठे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.