-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

विकसित भारत : मोदी जी की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
________________
विकसित भारत : मोदी जी की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित

विधायक, कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों सहित सभी वर्ग के लोगों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत संकल्पना थीम पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी आज कलेक्ट्रेट में लगाई गई। जिला प्रशासन के सहयोग से जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जीवनी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित छायाचित्रों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। 
      मरवाही विधान सभा क्षेत्र के विधायक  प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, गणमान्य नागरिक  विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, अपनी मांगों एवम समस्याओं को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में आए ग्रामीणजनों, स्कूली छात्र छात्राओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शनी की सराहना की। 
    छायाचित्र प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की झांकी तथा उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योगदान की झलक समाहित है। प्रदर्शनी में श्री मोदी के बचपन, पाठशाला, माँ से मिला संस्कार, देश भक्ति की शक्ति, किताबों के समंदर के गोताखोर, युवा नमो जीवन एक खोज, हिमालय की गोद में, पावरफुल सीएम, वीआईपी कल्चर को गुडबाय, मोदी 3.0, बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि, 24 घंण्टे भी कम है बंदे में इतना दम है, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, संकटमोचक बने मोदी, जल शक्ति से जलक्रांति, एक पेड़ माँ के नाम, डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान डिजिटल से जीवन आसान, अंतरिक्ष शक्ति, संविधान के अग्रदूत सहित विभिन्न उपलब्धियों की झलक प्रदर्शित की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.