-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

स्वच्छता ही सेवा अभियान पर जारी हैं गतिविधियां...पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

स्वच्छता ही सेवा अभियान पर जारी हैं गतिविधियां

*उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने पंडित दीनदयाल गार्डन में लगाया झाड़ू*

*स्वच्छता मैराथन को दिखाई हरी झंडी*

 पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

*स्वच्छता दीदियों को बांटे किट व साड़ी* 

बिलासुर, 25 सितंबर/उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने एकात्म मानववाद के प्रणेता,प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया हैं। उन्होंने दीनदयाल गार्डन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान में भी हिस्सा लिया। गार्डन में विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू लगाकर कचरा साफ किया। स्वच्छता दीदियों को साड़ी और किट भी वितरित किए। स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाई। विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धरमजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, कलेक्टर अवनीश शरण, निगम आयुक्त अमितकुमार भी अभियान में शामिल हुए।

                मुख्य अतिथि की आसंदी से उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साहब ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के बड़े विचारक एवं चिंतक हुए हैं उन्होंने आधुनिक राजनीति को एक नई दिशा दी देश की विरासत के अनुरूप हमारा देश तरक्की करें या उनका विचार था उनकी विचारधारा को के अनुरूप देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय आगे ले जा रहे हैं पूरी दुनिया यह मान रही है कि 21वीं सदी भारत की है और भारत ही देश ही विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बाबा साहब अंबेडकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभी लोगों ने स्वच्छता को जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया इसका सीधा संबंध हमारी बेहतरीन और स्वास्थ्य से जुड़ा है भारत सरकार एवं राज्य सरकार स्वच्छता पर लगातार काम कर रही हैं उन्होंने कहा जन भागीदारी और सहयोग से ही अभियान पूरा और सफल होगा उन्होंने गार्डन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए पार्षद दुर्गा सोनी की ओर से 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की जानकारी दी। समारोह को विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया। मैराथन रैली में शहर के सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। चौक चौराहों पर निगम द्वारा पानी और ग्लूकोज की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर गृह निर्माण मंडल के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, श्री रामदेव कुमावत, निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.