-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने महिला अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर सुनी उनकी समस्याएं

कलेक्टर ने महिला अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर सुनी उनकी समस्याएं
बिलासपुर, 04 सितम्बर 2024/कलेक्टर श्री अवनीश ने आज यहां मंथन सभाकक्ष में कलेक्टोरेट सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला अधिकारियो-कर्मचारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होेंने कहा कि उनकी मांग और सुझाव पर तत्परता से निराकरण किया जाएगा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री आर पी चौहान, एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी, डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत सहित महिला कर्मचारी मौजूद थे।
   कलेक्टर ने सभी से परिचय लिया और काम-काज की जानकारी लेकर उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने कहा कि इस बैठक का उददेश्य महिला अधिकारियों-कर्मचारियों के कामकाज में आ रही दिक्कतों को जानना था। आप लोग सभी लोग अच्छा काम कर रहे हैं। किसी प्रकार की समस्या हो तो बता सकते हैं। मीटिंग मेें कुछ महिलाओं ने स्वच्छ प्रसाधन की मांग की। इसी प्रकार कुछ महिलाओं ने झूलाघर की मांग की। कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया कि आपकी जो भी मांगे हैं उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.