अमर शहीद लांस नायक वीरेन्द्र कुमार कैवर्त के 18वें बलिदान दिवस पर ग्राम नरगोड़ा तहसील सीपत जिला बिलासपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
September 15, 2024
अमर शहीद लांस नायक वीरेन्द्र कुमार कैवर्त के 18वें बलिदान दिवस पर ग्राम नरगोड़ा तहसील सीपत जिला बिलासपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरिश चन्द्र तिवारी जी ,कल्याण संयोजक सूबेदार मेजर शिवेन्द्र नारायण पाण्डेय,,थाना प्रभारी सीपत पुलिस निरीक्षक श्री नीलेश कुमार पांडेय के साथ स्थानीय पूर्व सैनिक संगठन ,जन प्रतिनिधि गण,परिवार जन और ग्राम वासियों ने शहीद लांस नायक वीरेन्द्र कुमार कैवर्त जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
