-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान जिले में हो रहे है विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान जिले में हो रहे है विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

            गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 अगस्त 2024/आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जीपीएम जिले में 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान जिले में तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जनपद एवं नगर पंचायत मुख्यालयों पेंड्रा, मरवाही एवं गौरेला में तिरंगा बाइक रैली, तिरंगा पद यात्रा, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्कूलों में छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई और पीडीएस दुकानों में तिरंगा शपथ दिलाई गई। विकासखंड स्तरीय तिरंगा रैलियों में जनपद अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा, जनपद अध्यक्ष मरवाही प्रताप सिंह मरावी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा भाग लिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.