चंदा दल से बिछड़ कर बीते एक माह से पंडुका व फिंगेश्वर रेंज इलाके में लगातार घूम रहा हाथी ME_3 ग्रामीणों के लिए यमराज से कम साबित नही हो रहा।आज सुबह पोंड ग्राम की महिलाएं ठाड़पाथर जंगल में जंगली मशरूम निकालने गए थे,तभी हाथी ने हमला कर दिया।मौके पर कमार जनजाति की बरमत बाई को कुचल कर मार डाला,दूसरी महिला मंगली बाई हमले से बुरी तरह जख्मी हो गई।जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया।हमला के बाद हाथी उसी स्थल के आसपास मौजूद है।जिसके कारण मृतिका का शव लाने में वन अमला को संघर्ष करना पड़ रहा है।लगातार हो रहे घटना के चलते इलाके में दहशत का माहौल है।
ब्रेकिंग न्यूज़
