-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व हिंदू परिषद का षष्ठी पूर्ति मनाया गया स्थापना दिवस,पेंड्रा रखा गया था कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद का षष्ठी पूर्ति मनाया गया स्थापना दिवस,पेंड्रा रखा गया था कार्यक्रम

पेंड्रा। जिले में विश्व हिंदू परिषद का षष्ठी पूर्ति 60 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस मनाया गया था। जिसमे यह कार्यक्रम का आयोजन पेंड्रा के अटल सभागार मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एवं केंद्रीय सेवा विभाग के प्रमुख अजेय पारीक, प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे, परम शांति धाम आश्रम के संत स्वामी परमात्मानंद, प्रणव कुमार मरपच्ची, स्वामी कृष्णप्रपन्नाचार्य, जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया, पवन त्रिपाठी की उपस्थिति में रखा गया था। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजेय पारीक ने संगठन को मज़बूती प्रदान करते हुए कार्यक्रम में मौजूद लोगों व संगठन से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओं को संगठन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि “विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित और जागृत करने, उसके स्वत्वों, मानबिंदुओं तथा जीवन मूल्यों की रक्षा व संवर्धन करने, विदेशस्थ हिंदुओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें सांस्कृतिक रूप से सुदृढ़ बनाने के साथ ही उनकी सहायता करना था। जिस तरह से आज विश्व हिंदू परिषद सेवा कार्य में भी जुटी है, व्यापक जनजागरण के कार्यक्रम हो रहे हैं, हिंदू समाज को एकाकार करने विश्व हिंदू परिषद देश के हजारों गांवों में संपर्क के माध्यम से जुड़ रहे हैं और विहिप के कार्य को गांवों तक पहुंचाने का काम लगातार हो रहा है।” यह हमारे लिए बड़े गौरव की बात है। वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रणव कुमार मरपच्ची, स्वामी कृष्णप्रपन्नाचार्य, हर्ष छाबरिया, सौरभ साहू, पवन त्रिपाठी, जीवन सिंह राठौर, उपेंद्र सिंह चौहान, जंग बहादुर सिंह, डा प्रवीण राय, प्रिया त्रिवेदी, विमल मिश्रा, प्रकाश साहू, सरोज पवार, दुर्गा वाहिनी, वैशाली पाण्डेय, नवीन विश्वकर्मा, शैलेश जायसवाल, भूपेन्द्र चौधरी, देवांश तिवारी, पायल वैष्णव, कशिश साहू, लक्ष्मी राठौर, संतोषी गोस्वामी, पुष्पलता तिवारी, रुकमणि तिवारी, निशा राठौर, सत्यम राठौर, सत्यम राठौर, निशा राठौर, रोशनी राठौर, प्रिया वैष्णव, रेखा वैष्णव, गोल्डी पटेल, दीपक, पटेल, राहुल, शनि पटेल, राजा कश्यप, अनुराग पांडेय, अमन गुप्ता, सचिन पाण्डेय,आकाश, प्रिंश पटेल, आयुष, सुजीत, हर्ष पटेल, ईश्वर, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवम सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.