रतनपुर--- छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध लोकपर्व भोजली है।जिसे लोग अपने अपने घर मे भोजली लगाते है और रोज भोजली गीत व देवी गीत भजन से सेवा करते हैं।इसी क्रम मे कसेर पारा के महिलाओं ने गीत गायन के साथ बीकमा तालाब मे भोजली विसर्जित किया गया।रास्ते मे लोगों ने भोजली का स्वागत किया।
अपने घर से भोजली को सिर मे रखकर बडे ही खुशी के साथ महिलाओं ने तालाब जाकर विसर्जित किया। आचार्य दिनेश पाण्डेय ने बताया कि प्राचीन परंपरा के अंतर्गत लोग भोजली देकर एक दुसरे से मितान बदते है और उसे ताउम्र निभाते हैं।
काफी संख्या मे महिलाओं ने भाग लिया।
