-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में मनाया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में मनाया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस


राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ के निर्देशन अनुसार आज जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। बच्चों को चंद्रयान 3 फिल्म दिखाया गया। शाला के प्रधान पाठक साधराम मरकाम ने बच्चों को चंद्रयान 3 के सफ़लता के विषय में बताएं। नवाचारी शिक्षक कलेश्वर साहू द्वारा बच्चों को अंतरिक्ष, चंद्रयान 3 के बारे में विस्तार से बताया गया। तत्पश्चात बच्चों से प्रश्नोत्तरी किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिए। आज अपने अपने कक्षा में शाला के शिक्षक पुनीराम साहू, श्वेता केशरी द्वारा भी बच्चों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के बारे में बताए। साथ ही बच्चों को स्मार्ट क्लॉस में चंद्रयान 3 फ़िल्म दिखाया गया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति भारत के समर्पण को दर्शाता है । राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का महत्व चंद्रयान-3 मिशन की असाधारण सफलता और इसरो वैज्ञानिकों की निष्ठा में निहित है। इस वर्ष राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का विषय है 'चाँद को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा'। यह राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक रहा। आज के इस कार्यक्रम में शाला के प्रधान पाठक साधराम मरकाम, पुनीराम साहू, कलेश्वर साहू, श्वेता केशरी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.