-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक उपाय करने संबंधित विभागों को निर्देश

गौरेला पेंड्रा मरवाही
_________________
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक उपाय करने संबंधित विभागों को निर्देश

*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अभियान चलाकर करें चलानी कार्रवाई*

*मोटरयान अधिनियम के तहत 6430 विभिन्न प्रकरणों में की गई 72.63 लाख रूपये की चलानी कार्रवाई*
 
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
 
           जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक उपाय करने संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर  लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन और सड़क सुरक्षा हेतु वार्षिक कार्य योजना की समीक्षा की। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बनाए गए कार्य योजना के तहत कारीआम घाट सहित जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, तिराहा, मोड़ एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार सुधारात्मक उपाय के लिए संबंधित कार्यपालन अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण एवं पीएमजीएसवाय को रात्रि में प्रकाश व्यवस्था, धीरे चलें का संकेत बोर्ड, क्रेश बेरियर, रिफ्लेक्टिव टेप, फेसवॉल, सड़क किनारे पेड़ पर रेडियम लगाने, गति अवरोधक, रम्बल स्ट्रीप, रोड मार्किंग आदि के निर्देश दिए।
     बैठक में कलेक्टर-एसपी ने यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता के तहत दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने हेतु प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अभियान चलाकर चलानी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अवैध पार्किंग नहीं करने, अवारा पशुओं को सड़क से हटाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने तथा यातायात नियमों के पालन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए यातायात, पुलिस, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी एवं उप संचालक पशुधन विकास विभाग को निर्देशित किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा हेतु वार्षिक कार्य योजना 2024 के तहत आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए जिले में ट्रेफिक पार्क के निर्माण और प्रमुख चौक-चौराहों का चिन्हांकन कर वहां ट्रेफिक सिग्नल लगाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी ने बताया की मोटरयान अधिनियम के तहत पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा माह जनवरी से जुलाई 2024 तक बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना लाईसेंस, तेज गति से वाहन चलाने, वायु प्रदुषण सहित विभिन्न 6430 प्रकरणों में 72 लाख 63 हजार रूपये की चलानी कार्रवाई की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओेम चंदेल, एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक, जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, यातायात सहित सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.